Advertisement 2

JAC 12वीं के नतीजे घोषित; साइंस में 79.26 तो कॉर्मस मे 91.2% बच्चे हुए सफल

By Annu kumari

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा छात्रों कस लंबे इंतजार के बाद शनिवार को कक्षा 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

इंटर की परीक्षाएं इस साल 11 फरवरी से 4 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। कुल मिलाकर 3.50 लाख छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 99 हजार साइंस और 22 हजार कॉमर्स स्टूडेंट्स थे।
जैक के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि परिषद का हमेशा प्रयास रहता है कि परीक्षाएं सुचारू रूप से आयोजित हों और मूल्यांकन व परिणाम समय पर जारी किए जाएं।

उन्होंने सफल परीक्षार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन छात्रों को प्रोत्साहित किया जो थोड़े अंकों से पीछे रह गए। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र निराश न हों, मेहनत जारी रखें और अगले प्रयास में सफलता जरूर हासिल करें।
साइंस स्ट्रीम में इस वर्ष कुल 98,634 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 78,186 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। साइंस का इस साल का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में करीब 7% बेहतर रहा है, जो छात्रों की मेहनत को दर्शाता है।

वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 22,066 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 20,285 ने परीक्षा में सफलता हासिल की। खास बात यह रही कि दोनों स्ट्रीम्स में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा, जिससे एक बार फिर बेटियों ने सफलता का परचम लहराया है।इस बार साइंस स्ट्रीम में कुल 79.26% छात्र सफल घोषित किए गए, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम का परिणाम 91.2% रहा। दोनों ही संकायों में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version