---Advertisement---

जैक बोर्ड के 23 की इंटर की परीक्षा अब 24 फरवरी को

February 11, 2026 4:03 PM
---Advertisement---

सोशल संवाद/रांची : राज्य में 23 फरवरी को होने वाली इंटर की परीक्षा अब 24 फरवरी को होगी. जैक ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव को देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है.

ये भी पढे : महाशिवरात्रि पर दलमा पहाड़ स्थित पाठ शिव थान में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निःशुल्क आवागमन की मांग

इसके अलावा जैक ने आठवीं, नौवीं व 11वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि में भी किया है बदलाव व 11वीं की परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया गया है. जैक ने आठवीं, नौवीं व 11वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया है. जैक द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि कक्षा आठवीं की परीक्षा अब दो मार्च को होगी. जबकि, प्रवेश पत्र 20 फरवरी से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड होगा.

परीक्षार्थियों की आंतरिक परीक्षा का प्राप्तांक पांच से15 मार्च तक आपलोड होगा. कक्षा नौवीं की परीक्षा अब छह व सात मार्च को होगी. परीक्षा दो पाली में होगी. प्रवेश पत्र 24 फरवरी से जैक की वेबसाइट से डाउनलोड होगा. इसके साथ ही 11वीं की बोर्ड परीक्षा 25 से 28 फरवरी तक होगी. परीक्षार्थी को प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. परीक्षा दो पाली में होगी.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now