Advertisement 2

जैक ने जारी नहीं की मार्कशीट

By Riya Kumari

Published :

Follow
जैक ने जारी नहीं की मार्कशीट
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद भी अब तक विद्यार्थियों की मूल मार्कशीट जारी नहीं की गई है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढे : NCERT की किताब में बदली गई मोहनजोदड़ो की ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर, इतिहासकारों ने उठाए सवाल

विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट में नामांकन तो करा लिया, पर मूल प्रमाणपत्र और अंकपत्र जमा नहीं कर पाने के कारण उन्हें चिंता बनी हुई है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि मार्कशीट के अभाव में अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, छात्रवृत्ति आवेदन तथा विभिन्न दस्तावेजी प्रक्रियाओं में दिक्कतें आ रही हैं। कई स्कूलों को भी अंकपत्र उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिसके कारण वे विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज नहीं दे पा रहे हैं।

23 अप्रैल को जारी हुआ था रिजल्ट जैक द्वारा बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया गया था। इसके लगभग दो माह होने को हैं, पर विद्यार्थियों को ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिल पाई है। इस कारण स्कूलों से विद्यार्थियों को न तो मार्कशीट मिल पा रही है और न ट्रांसफर सर्टिफिकेट मिल पा रहा है। इससे विद्यार्थियों का 11वीं में नामांकन कंफर्म नहीं हो पा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version