Don't Click This Category

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा:जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथों में विराजित, 53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी

सोशल संवाद / डेस्क: 53 साल बाद इस साल पुरी की रथयात्रा दो दिनों की होगी। स्नान पूर्णिमा पर बीमार हुए भगवान जगन्नाथ आज सुबह ठीक हुए, इसलिए रथयात्रा से पहले होने वाले उत्सव भी आज ही मनाए जा रहे हैं। दोपहर 2.20 बजे जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने-अपने रथों में विराजित हो गए हैं। शाम करीब 5 बजे यात्रा शुरू हो सकती है।

जगन्नाथ मंदिर के पंचांगकर्ता डॉ. ज्योति प्रसाद के मुताबिक, भगवान को आम दिनों से 2 घंटे पहले जगाया गया। मंगला आरती सुबह 4 की बजाय रात 2 बजे हुई। मंगला आरती के बाद करीब ढाई बजे दशावतार पूजन हुआ। 3 बजे नैत्रोत्सव और 4 बजे पुरी के राजा की तरफ से पूजा की गई। सुबह 5.10 बजे के बाद सूर्य पूजा और करीब 5.30 बजे द्वारपाल पूजा हुई। सुबह 7 बजे भगवान को खिचड़ी भोग-प्रसाद लगाया गया।

रथयात्रा में बहुत ज्यादा भीड़ की वजह से भगवान के नवयौवन दर्शन नहीं होंगे। रथयात्रा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होंगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने रथयात्रा की देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

टीएसडीपीएल में 18.38% बोनस, 3.74 करोड़ बंटेंगे, न्यूनतम 42073 और अधिकतम 111634 रुपया बोनस, 568 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ,

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड में आज कर्मचारियों के बोनस…

12 hours ago
  • ऑफबीट

हमारे देश की राजनीति का कड़वा सच

सोशल संवाद / डेस्क ( लेखक - आनंद कुमार झा ) : हम सभी एक…

13 hours ago
  • समाचार

जम्मू-कश्मीर में शाम 5 बजे तक 58.19% वोटिंग: किश्तवाड़ में सबसे ज्यादा 77.23%, पुलवामा में सबसे कम 43.87% मतदान

सोशल संवाद /डेस्क : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में 7 जिलों की 24…

13 hours ago
  • शिक्षा

केरला समाजम स्कूल के बच्चों ने एक पेड़ मां के नाम किया पौधारोपण, छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ

सोशल संवाद / जमशेदपुर: केरला समाजम स्कूल में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का…

13 hours ago