---Advertisement---

बंगाल चुनाव में Jairam Mahto की एंट्री, पहली सभा में ममता सरकार पर तीखा हमला

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया चेहरा तेजी से अपनी जगह बनाने की कोशिश में है। Jairam Mahto ने अब बंगाल चुनाव में एंट्री कर दी है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। उनकी पार्टी Jharkhand Loktantrik Krantikari Morcha (JLKM) ने पहली बार बंगाल की धरती पर चुनावी सभा कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

ये भी पढे : President Droupadi Murmu का मथुरा दौरा: गोवर्धन पहुंचकर की पूजा-अर्चना

यह पहली चुनावी सभा Jhalda के बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र स्थित उहूपिरी मैदान में आयोजित की गई। खास बात यह रही कि तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस सभा में शामिल हुए। भीड़ को देखकर जयराम महतो ने कहा कि यह समर्थन साफ संकेत देता है कि बंगाल की जनता बदलाव चाहती है।

सभा को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने सीधे तौर पर Mamata Banerjee की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और विकास की कमी जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार इन मोर्चों पर जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से अपील की कि वे बंगाल के हर घर तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाएं और लोगों को जोड़ने का काम करें। जयराम ने कहा कि उनकी पार्टी सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि व्यवस्था में बदलाव का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी है।

बंगाल में JLKM की एंट्री को खास तौर पर कुर्मी समुदाय के नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। Purulia जैसे इलाकों में इस समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है, जिसे पार्टी का मजबूत आधार माना जाता है। ऐसे में जयराम महतो की रणनीति इस वोट बैंक को साधने पर केंद्रित हो सकती है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि JLKM बंगाल चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी या किसी अन्य दल के साथ गठबंधन करेगी। पार्टी समर्थकों ने संकेत दिए हैं कि कुछ सीटों पर उम्मीदवार उतारे जा सकते हैं, लेकिन अंतिम फैसला आने वाले समय में ही होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जयराम महतो की एंट्री बंगाल की राजनीति में नया समीकरण बना सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरण अहम भूमिका निभाते हैं।

फिलहाल, पहली सभा में मिली भीड़ और समर्थन ने यह जरूर दिखा दिया है कि जयराम महतो बंगाल में अपनी पकड़ बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी किस तरह का प्रदर्शन करती है और क्या वे बंगाल की राजनीति में कोई बड़ा असर छोड़ पाते हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version