Dr Abhishek Child Care

Jamshedpur Driving License : जमशेदपुर में नये ड्राइविंग लाइसेंस या पुराने का रिन्यूअल कराना हुआ आसान, जानें कैसे

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /जमशेदपुर : नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो या पुराने का रिन्यूअल करवाना हो, साथ ही टैक्स जमा करने में कोई समस्या आ रही हो तो जिला परिवहन कार्यालय इसके लिए कैंप आयोजित करने जा रहा है. आगामी 23 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित किये जाने वाले कैम्प में उपरोक्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

प्रत्येक स्थान पर दो दिन होगा शिविर

इसके साथ ही जमशेदपुर उपायुक्त विजया जाधव के आदेशानुसार लगाए जा रहे कैम्प को लेकर 5 स्थान चिन्हित किए गए है, प्रत्येक स्थान पर दो दिनों का यह शिविर होगा.  23 एवं 24 अप्रैल को मानगो नगर निगम कार्यालय, 25 एवं 26 अप्रैल को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत साक्ची बस स्टैंड, 27 एवं 28 अप्रैल को जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय, 29 एवं 30 अप्रैल को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय तथा 01 एवं 02 मई को सिदगोड़ा टाउन हॉल में कैम्प का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा.

उपायुक्त द्वारा कैम्प के सफल आयोजन को लेकर जमशेदपुर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को निर्देश दिए गए हैं साथ ही जिलेवासियों से अपील की गई हैं कि परिवहन कार्यालय द्वारा लगाए जा रहे इस कैम्प में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---