Dr Abhishek Child Care

सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा जमशेदपुर, तापमान 7.9 डिग्री;  कड़ाके की ठंड एवं शीतलारी से लोग परेशान

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा जमशेदपुर, तापमान 7.9 डिग्री
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड के अधिकांश जिले शीतलहरी की चपेट में है। तापमान में गिरावट से पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जमशेदपुर की बात करें तो यहां का तापमान एक बार फिर लुढ़क कर 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है । यह सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। यानी ठंडा दिन रहा। जबकि अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो समान्य से 3 डिग्री कम है। हवा में नमी की मात्रा यानी आद्रता अधिकतम 90% एवं न्यूनतम 28% दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े : अगर सड़क से ट्रैफिक पुलिस ने उठा ली आपकी गाड़ी तो जाने वापस लाने के नियम

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम साफ रहने के कारण पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की ठंडी हवाएं सीधे झारखंड में प्रवेश कर रही है। इससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य का अधिकांश जिले शीतलहरी की चपेट में है। कनकनी से लोग परेशान हैं। अनावश्यक रूप से लोग बाहर निकालने से बच रहे हैं।

धुंध व कोहरे से होगी सुबह

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक सुबह की शुरुआत धुंध एवं कोहरे से होगी। विजिबिलिटी भी कम होगी। इस दौरान लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी की अपील की गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version