सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर हेल्थ अवरनेस एसोसिएशन के द्वारा 20वाँ समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा हैं। यह आयोजन 10/05/2023 से 26/05/2023 तक एग्रिको ग्राउंड में प्रातः 5:30 से 7:30 बजे तक किया जाएगा। यह समर कैम्प 15 दिनों के लिए चलेगा। इस समर कैम्प में जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से 250 छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं। यह समर कैम्प 4 वर्ष आयू से 14 वर्ष आयू के बच्चों के लिए ही है।
इस समर कैम्प में बच्चों के लिए आउटडोर इवेंट, क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स, स्विमिंग, वॉलीबॉल, योगा, एरोबिक्स, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, कैरम, शतरंज और इंडोर इवेंट डांस वर्कशॉप, ड्रॉइंग एंड क्राफ्ट, अबैकस, क्विज कॉम्पिटिशन, लीडरशिप वर्कशॉप, डांस, म्यूजिकल यंत्र का आयोजन किया जाएगा।
प्रत्येक छात्र-छात्राओं के लिए रू0 410/- का शुल्क लगेगा। दिनांक 30/4/2023 तक एग्रिको मैदान में प्रातः 6:00 बजे से लेकर 7:30 बजे तक फर्म प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 05/04/2023 को फर्म जमा करने की अंतिम तारीख होगा। दिनांक 06/05/2023 से 07/05/2023 तक प्रातः 7:00 बजे ड्रेस का वितरण किया जाएगा।
इसके साथ ही प्रत्येक दिन बच्चों को खेल-कूद करने के बाद नाश्ता का पैकेट दिया जायेगा। इस समर कैम्प में बच्चों के माता-पिता का Physical Fitness, Yoga और Aerobics भी होगा। कैम्प के अंतिम दिन में बच्चों को Outdoor Tour, सिटिजन टूर एण्ड ट्रैवेल्स एवं माँ पार्वती बस के सौजन्य से होगा।
अधिक जानकारी के लिए इन नम्बरों पर संपर्क कर सकते हैं :- भूपेन्द्र सिंह-9431349282 / रामबाबू तिवारी – 9431180660 / अरूण कुमार-9835117341 / समीर घोष- 9835367706 / रमेश कुमार पाण्डेय-7004829941