---Advertisement---

Jamshedpur Kidnapping Threat: इंडोनेशिया नंबर से कारोबारी को फिरौती कॉल, 5 करोड़ की मांग

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jamshedpur Kidnapping Threat:

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शहर के जाने-माने कारोबारी देवांग गांधी को एक विदेशी नंबर से धमकी भरा कॉल और मैसेज मिला। कॉल करने वाले ने खुद को अपहरणकर्ता बताते हुए देवांग गांधी के बेटे कैरव गांधी के अपहरण का दावा किया और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। रकम नहीं देने पर बेटे की हत्या की धमकी भी दी गई।

यह भी पढे : Davos में झारखंड की दस्तक, WEF में निवेश और विकास का रोडमैप पेश करेगा राज्य प्रतिनिधिमंडल

इंडोनेशिया नंबर से आया धमकी भरा कॉल

जानकारी के मुताबिक, देवांग गांधी के मोबाइल पर +62 83194765544 (इंडोनेशिया कोड) से कॉल और मैसेज आया। संदेश में साफ-साफ लिखा गया था कि अगर तय समय पर पैसे नहीं दिए गए तो बेटे को जान से मार दिया जाएगा। इस कॉल के बाद परिवार दहशत में आ गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

स्कॉर्पियो से अगवा करने का दावा

धमकी देने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि कैरव गांधी को स्कॉर्पियो गाड़ी से अगवा किया गया है। हालांकि पुलिस इस दावे की हर एंगल से जांच कर रही है और फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

SIT गठित, कई राज्यों में छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। कुल 7 पुलिस टीमें बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। साथ ही कॉल डिटेल, लोकेशन और साइबर एंगल से भी जांच तेज कर दी गई है।

FIR दर्ज, साइबर सेल एक्टिव

बिष्टुपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस साइबर सेल यह जांच कर रही है कि कॉल वास्तव में विदेश से आया या किसी तकनीकी तरीके से फर्जी विदेशी नंबर का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस का भरोसा जल्द होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल परिजनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। इस घटना के बाद से शहर में डर और चिंता का माहौल है और लोग पुलिस कार्रवाई पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version