Responsive Full Width Slider

Jamshedpur विधायक सरयू राय अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

By Sanjana Das

Published :

Follow
Jamshedpur विधायक सरयू राय अस्पताल में भर्ती, हालचाल जानने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक Saryu Roy की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

यह भी पढे : Rafale Deal भारत में बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान? ₹3.25 लाख करोड़ के मेगा डिफेंस डील पर फ्रांस का बड़ा प्रस्ताव

विधानसभा में सरयू राय की गैरमौजूदगी की जानकारी मिलने पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी सेहत की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।

अस्पताल में मीडिया से बातचीत के दौरान इरफान अंसारी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “सरयू राय जी मेरे लिए सिर्फ एक वरिष्ठ नेता नहीं, बल्कि अभिभावक जैसे हैं। उन्होंने हमेशा मुझे बेटे की तरह स्नेह दिया और हर कदम पर मार्गदर्शन किया। राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मुझे उनसे ही मिली।”

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरयू राय झारखंड के उन नेताओं में हैं, जो हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होकर फिर से जनता के बीच लौटने की कामना की।फिलहाल सरयू राय की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उनके समर्थक और शुभचिंतक भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

मुख्य बातें

  • विधायक सरयू राय की तबीयत बिगड़ने पर रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में भर्ती।
  • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल।
  • डॉक्टरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।
  • इरफान अंसारी बोले, “सरयू राय मेरे लिए अभिभावक समान हैं।”
  • समर्थकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---