Dr Abhishek Child Care

गोवा राष्ट्रीय खेल में जमशेदपुर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम; आगमन पर रेलवे स्टेशन पर हुआ ज़ोरदार स्वागत

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : गोवा में 37 वे राष्ट्रीय खेल में भाग लेकर जमशेदपुर आगमन पर विजय हुई आर्चरी टीम का टाटानगर स्टेशन पर जिला आर्चरी संघ के अध्य्क्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही जमशेदपुर की सामाजिक संस्था शौर्य के द्वारा संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में विजय हुए सभी खिलाड़ियों एवं कोच को अंगवस्त्र व पुष्पहार देकर सम्मानित किया गया। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ढोल एवं नगाड़े से दूरोंतो एक्सप्रेस से पहुँचे सभी युवा खिलाड़ियों का जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। फूल माला , अंगवस्त्र इत्यादि से सभी को विजय की शुभकामनाएं दी गयी। जमशेदपुर व झारखंड को गौरवान्वित करते हुए राष्ट्रीय खेल में युवा खिलाड़ियों ने दो गोल्ड एवं 2 सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया:-

◆मिक्स टीम में दीपिका व मृणाल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

◆एकल प्रतियोगिता में दीपिका कुमारी ने गोल्ड प्राप्त किया।

◆पुरुष टीम में गोलडी मिश्रा, श्रेय भारद्वाज, मृणाल चौहान एवं गुरु बेसरा ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

◆महिला टीम में  दीपिका कुमारी, कोमोलिका बारी, दीप्ति कुमारी एवं अग्नि कुमारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया

स्वागत व अभिनंदन करने में मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय कोच डी सैसवारी राव, कॉमनवेल्थ चैंपियन भाग्यवेई चानू, राष्ट्रीय कोच अनिल कुमार, राष्ट्रीय कोच सुशांतो पात्रो, झारखंड तीरंदाजी एसोसिएशन से राहुल सिंह, रवि राज शर्मा, वरुण सिंह, संजय सिंह, बिमलेश उपाध्याय,नागेश राव, अमित मिश्रा, तजिंदर सिंह जॉनी, विकाश शर्मा, विनोद गुप्ता, बंटी सिंह, रंजीत उपाध्याय, संजय शर्मा, किशोर साहू, विशाल उपाध्याय, आकाश कुमार, वरुण सिंह संजय सिंह, बिमलेश उपाध्याय,नागेश राव, राजकमल यादव, शशि सिंह, मोहित पांडेय एवं अन्य उपस्थित थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---