Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

जमशेदपुर रेलवे : सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल पर ट्रेनों की लेटलतीफी और विकास परियोजनाओं पर बड़ी बैठक

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में रेलवे से जुड़ी समस्याओं और विकास योजनाओं को लेकर एक अहम बैठक घाटशिला के मऊभंडार स्थित एचसीएल निदेशक बंगले में आयोजित की गई। इस बैठक में सांसद बिद्युत बरण महतो की उपस्थिति में दक्षिण पूर्व रेलवे और खड़गपुर व चक्रधरपुर रेल मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढे : तालाब में बाहर से पानी आ रहा है, शैवाल पैदा हो रहे हैं जो ऑक्सीजन सोखते हैं-सरयू राय

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के लगातार लेट होने का रहा। इस पर विस्तृत चर्चा करते हुए रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन टाइमिंग को लेकर रेल मंत्रालय गंभीर है और इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। ट्रेनों की देरी कम करने के लिए मालगाड़ियों के दबाव को घटाने का फैसला लिया गया है। पहले जहां चक्रधरपुर मंडल में करीब 27,000 वैगन संचालित होते थे, उसे घटाकर लगभग 23,000 कर दिया गया है, जिससे यात्री ट्रेनों के समय में सुधार देखने को मिल रहा है।

सांसद महतो ने सुझाव दिया कि टाटानगर से शुरू और समाप्त होने वाली ट्रेनों की विशेष निगरानी की जाए, ताकि स्थानीय यात्रियों को कम परेशानी हो। रेलवे अधिकारियों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया।

जमशेदपुर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

बैठक में रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि खैरबनी (LC-136), गोविंदपुर (LC-137) और बारीगोड़ा (LC-138) में ओवरब्रिज निर्माण के टेंडर जारी हो चुके हैं और जल्द ही काम शुरू होगा। टाटा-बादामपहाड़ लाइन पर टीबी-1 लेवल क्रॉसिंग पर रोड ओवरब्रिज के लिए सर्वे पूरा हो चुका है।

सलगाजोड़ी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास का काम अप्रैल-मई के बीच पूरा कर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़े प्रोजेक्ट्स

चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने बताया कि टाटानगर में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है:

  • टाटानगर रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट
  • वंदे भारत ट्रेन के लिए डिपो निर्माण (लगभग ₹383.78 करोड़)
  • चार नए प्लेटफॉर्म का निर्माण (लगभग ₹482 करोड़)

ट्रेन सेवाओं को लेकर अहम मांगें

सांसद महतो ने कोरोना काल में बंद हुई अंत्योदय एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने और उसमें एसी व स्लीपर कोच जोड़ने की मांग की। साथ ही, क्रिया योग एक्सप्रेस का चाकुलिया स्टेशन पर ठहराव बहाल करने की भी मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

अन्य प्रमुख अपडेट्स

  • चाकुलिया-बूढ़ामारा रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा
  • झारखंड में 49 में से 27 अंडरब्रिज का निर्माण पूरा
  • ओडिशा में 23 में से 20 अंडरब्रिज तैयार
  • धालभूमगढ़ में फुट ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू होगा
  • बड़कोला में रेलवे हाल्ट के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड भेजा जाएगा
  • सिदिरसाई स्टेशन के सौंदर्यीकरण का टेंडर जारी

इस बैठक में रेलवे और स्थानीय प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। यह बैठक जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator