Dr Abhishek Child Care

Sonari Marine Drive Accident: परीक्षा का तनाव कम करने निकले थे 4 दोस्त, सोनारी मरीन ड्राइव पर दर्दनाक अंत

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jamshedpur Sonari Marine Drive Accident
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में चार स्कूली छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त परीक्षा के तनाव के बीच देर रात पार्टी करने के बाद कार से घूमने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक भारी वाहन से जा टकराई।

यह भी पढ़े : Jharkhand Medical Colleges: बढ़ेंगी UG-PG की सीटें, डॉक्टरों से लेकर स्टाफ तक बढ़ाने की तैयारी

हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद चारों छात्रों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है।

रात 12 बजे के बाद एक साथ हुए थे चारों दोस्त

मिली जानकारी के अनुसार, सार्थक कार लेकर घर से निकला था। इसके बाद उसने वंशिका को साथ लिया। रात करीब 12 बजे के बाद उसने बाकी दो दोस्तों को भी उनके घर से पिकअप किया।

बताया जा रहा है कि चारों दोस्तों ने कुछ समय कार में ही साथ बिताया। इसके बाद तड़के करीब 2 बजे वे आदित्यपुर से सोनारी मरीन ड्राइव की तरफ घूमने के लिए निकले थे। कार सार्थक चला रहा था।

इसी दौरान मरीन ड्राइव पर कार सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रक से टकरा गई। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कार में सवार चारों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद शवों को कार से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्षतिग्रस्त कार के कारण राहत और बचाव कार्य भी चुनौतीपूर्ण रहा।

आभूषणों से हुई तृषा के शव की पहचान

हादसे में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका सिंह पांडे की बेटी युविका सिंह उर्फ तृषा की भी मौत की जानकारी सामने आई है। हादसे में शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। जानकारी के अनुसार, तृषा की पहचान उसके हाथ में पहने कंगन और अन्य आभूषणों के आधार पर की गई। मंत्री की मेड पुतुल ने आभूषण देखकर शव की पहचान की।

चार छात्रों की मौत से शहर में शोक

कुछ घंटे पहले तक साथ रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत की खबर के बाद परिवारों में मातम पसरा है। घटना ने एक बार फिर रात में तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से जुड़े सुरक्षा सवालों को सामने ला दिया है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के समय कार की गति कितनी थी और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator