सोशल संवाद / जमशेदपुर : खड़गपुर मंडल के चेंगल रेलवे यार्ड विस्तार कार्य को लेकर 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक लाइन ब्लॉक होने वाला है। इससे हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस और हावड़ा-कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन 9 और 11 अक्तूबर को रद्द रहेगा।
यह भी पढे : सीजीएल केस में यूट्यूबर वट्रस्ट संचालक गिरफ्तार
कांटाबाजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 9 अक्तूबर को, जूनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 11 अक्तूबर को, हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस 10 अक्तूबर को नहीं चलेगी। वहीं, बालीचक में लाइन ब्लॉक के कारण टाटानगर स्टेशन से अप-डाउन करने वाली हटिया-हावड़ा क्रियायोगा एक्सप्रेस और हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस
19 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा हावड़ा, खड़गपुर, मिदनापुर और संतरागाछी से पश्चिम बंगाल के स्टेशनों के 39 जोड़ी मेमू ट्रेनें भी सितंबर व अक्तूबर में दिन बदलकर रद्द की गई हैं।
संपर्क क्रांति में 2 अक्तूबर तक लगेगा थर्ड एसी कोच जमशेदपुर। टाटानगर से गुजरने वाली भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 2 अक्तूबर तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगा। ओडिशा से दिल्ली रेलमार्ग में यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर ईस्ट कोस्ट रेलवे जोन से यह आदेश हुआ है, ताकि संपर्क क्रांति ट्रेन के वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को सीट मिल सके।










