---Advertisement---

रेल सुविधाओं को लेकर जनता रेल आंदोलन का प्रदर्शन, मांगें नहीं मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Janata Rail Andolan protests demand रेल

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर जनता रेल आंदोलन की टीम एक बार फिर सक्रिय हो गई है। टीम के सदस्यों ने एसडीओ को मांग पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में रेल सेवाओं में सुधार की मांग उठाई।

आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि लाखों लोग रोजाना रेल सेवाओं पर निर्भर हैं, लेकिन पर्याप्त ट्रेनों और जरूरी सुविधाओं की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

जनता रेल आंदोलन की टीम ने प्रशासन और रेलवे से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बड़े स्तर पर जन आंदोलन छेड़ने की भी बात कही है।

टीम के सदस्यों ने कहा कि रेल सुविधा इस क्षेत्र की जीवनरेखा है और चाईबासा समेत आसपास के इलाकों के लोगों की उम्मीदें रेलवे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में यात्रियों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना बेहद जरूरी है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version