सोशल संवाद / डेस्क : आज जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में जन्माष्टमी महोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। ज्ञात हो कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हर साल भाद्र मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी मनाई जाती है।
यह भी पढ़े : पी जे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर राधा – कृष्ण रुप सज्या प्रतियोगिता का आयोजन
भगवान श्रीकृष्ण की महिमा से सभी विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए हमारे स्कूल में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन के.जी. कक्षा की शिक्षिका सीमा दास द्वारा किया गया।
कृष्ण की भूमिका में काव्या गोप (KG-1) तथा राधा की भूमिका में माही भकत (KG-1) तथा अन्य सभी गोपियों में भामिका कुमारी, नूपुर दास ,रायमत सोरेन, दिविसा भकत, सांची टुडू, रीतिका भकत,, कनिका महतो, प्रीति भकत और रियांस हांसदा थे |
जन्माष्टमी का यह पर्व लोगों को प्रेम, सद्भाव और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी को सत्यकर्म में चलने का संदेश देते हैं। इस कार्यक्रम में शिक्षकों की अहम भूमिका रही।









