राजनीति

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर शनिवार को लगेगा जनता दरबार, प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में किया शुभारंभ

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट- सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के निर्देश पर आज से प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार शुभारंभ किया गया है जिसमें प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली भाजपा के सांसद लोगों के मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े : भाजपा अपने एलजी के जरिए दिल्ली में बिजली महंगी करने की साजिश रच रही है- दिलीप पांडे

वीरेन्द्र सचदेवा ने आज से शुरु हुआ जनता दरबार भाजपा की कार्यशैली का भाग है। जनसेवा और जनता की समस्या का समाधान करवाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होती है और आपने देखा होगा कि कैसे हमारे सांसद बरसात के दिनों में सड़कों पर उतरकर मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि अब से केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा एवं कोई एक सांसद उपलब्ध रहेंगे और जनता की समस्या का समाधान करेंगे।

सचदेवा ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करना और उस संबंध में ऊचित और सार्थक कदम उठाने का काम हमारे सांसद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सेवा और समर्पण का ही यह एक बृहत रुप है जो दिल्ली की जनता को देखने को मिलेगा।

केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार से त्रस्त है और साथ ही उनकी मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पा रही है। पीने के पानी से लेकर बिजली बिल को लेकर झुग्गीवाले परेशान है, सड़के टूटी है और दिल्ली कूड़ा-कूड़ा है। 4 जून के बाद से हमने संसदीय क्षेत्र संभाला भाजपा सांसद हमेशा अपने क्षेत्र में बैठ रहे हैं और लोगों के 100 फीसदी समस्या समाधान करने की कोशिश करते हैं।

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की समस्या का समाधान चाहे वह निगम से संबंधित हो या किसी विभाग से संबंधित हो, उसे समाधान करने का प्रयास करेंगे। साथ ही भाजपा के पदाधिकारी भी होंगे जो हमारी इसमें मदद करेंगे। दिल्ली में कोर्ट द्वारा यह तय किया गया था कि वेंडर के समय और उनकी सीमा तय की गई है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि केजरीवाल सरकार किसी भी प्रकार की इससे संबंधित कमेटी गठित नहीं की और आज भी ना ही उनका समय और ना ही स्थान तय है।

Tamishree Mukherjee
Published by
Tamishree Mukherjee

Recent Posts

  • समाचार

युवा पत्रकार: वीडियो के माध्यम से दुनिया को कैप्चर करना XITE गम्हारिया में सफल आयोजन

सोशल संवाद / गम्हारिया: XITE गम्हारिया (ऑटोनोमस) ने 20 सितंबर 2024 को "युवा पत्रकार: वीडियो…

54 mins ago
  • राजनीति

बीजेपी शासित राज्यों में आदिवासी, महिलाएं और जवान असुरक्षित – डॉ.अजय कुमार

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.अजय कुमार शनिवार को…

60 mins ago
  • समाचार

टाटा मोटर्स के दी जी एम ई आर अमितेश पांडे का विदाई समारोह संपन्न

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स के दी…

3 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील यूआईएसएल ने 2023-24 में 678 कर्मचारियों के लिए 7.91 करोड़ रुपये के वार्षिक बोनस की घोषणा की

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने सहमत बोनस चार्ट के आधार पर…

3 hours ago
  • राजनीति

भाजपा अपने एलजी के जरिए दिल्ली में बिजली महंगी करने की साजिश रच रही है- दिलीप पांडे

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी…

7 hours ago
  • राजनीति

महिलाओं के साथ अपराध करने वालों को संरक्षण देती है भाजपा – कांग्रेस

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : कांग्रेस ने ओडिशा…

8 hours ago