Advertisement 2

Jasmin Bhasin ने शादी के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘आपको क्या लेना-देना?’

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jasmin Bhasin ने शादी के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'आपको क्या लेना-देना?'
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Jasmin Bhasin Marriage : टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड अली गोनी संग शादी को लेकर बार-बार पूछे जाने वाले सवालों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी शादी कब होगी, यह पूरी तरह उनका निजी फैसला है और लोगों को इसमें दखल देने की जरूरत नहीं है।

यह भी पढे : Ramayana Part 1 Ending: नितेश तिवारी ने खोला राज, क्लिफहैंगर पर खत्म होगी रणबीर कपूर की फिल्म

शादी के सवालों से परेशान हैं जैस्मिन

एक इंटरव्यू में जैस्मिन भसीन ने कहा कि हर जगह उनसे यही सवाल पूछा जाता है कि वह और अली गोनी शादी कब करेंगे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोगों को दूसरों की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेनी चाहिए।

‘शादी हमारा निजी फैसला है’

जैस्मिन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “क्या आपने हमारी शादी का खर्च उठाना है?” उन्होंने कहा कि जब उन्हें सही समय लगेगा, तब दोनों शादी करेंगे। किसी को भी उनके फैसले पर दबाव बनाने का अधिकार नहीं है।

‘लोगों की सोच अजीब है’

अभिनेत्री ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसे सवाल पूछते हैं ताकि सामने वाला असहज महसूस करे। उन्होंने इसे “सैडिस्ट मेंटैलिटी” बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को दूसरों की निजी जिंदगी का सम्मान करना चाहिए।

लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं अली और जैस्मिन

जैस्मिन भसीन और अली गोनी की प्रेम कहानी Bigg Boss 14 के दौरान चर्चा में आई थी। दोनों कई वर्षों से साथ हैं और अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। शादी की अफवाहें समय-समय पर सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version