Responsive Full Width Slider

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विद्यार्थियों को मिलेगा फिल्म मेकिंग सीखने का मौका, 5 हजार कलाकार दिखाएंगे आदिवासी संस्कृति

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: विद्यार्थियों को मिलेगा फिल्म मेकिंग सीखने का मौका, 5 हजार कलाकार दिखाएंगे आदिवासी संस्कृति

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : Jharkhand की राजधानी रांची में आयोजित होने वाले आदिवासी महोत्सव-2026 में इस बार संस्कृति और परंपराओं के साथ युवाओं के लिए फिल्म और मीडिया से जुड़े खास अवसर भी उपलब्ध होंगे। 9 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में विशेष फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण और विजुअल स्टोरीटेलिंग की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढे : बौखला गई है मनुवादी भाजपा, मोदी सरकार का पतन जल्द होगा: सुधीर कुमार पप्पू

विद्यार्थियों के लिए फिल्म मेकिंग मास्टर क्लास

Jharkhand फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में “फिल्म मेकिंग एंड करियर ऑपर्च्युनिटीज इन द फिल्म इंडस्ट्री” विषय पर विशेष मास्टर क्लास होगी। इसका संचालन सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के विशेषज्ञ और प्रोफेसर करेंगे।

मास्टर क्लास में विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण की मूल तकनीक, विजुअल स्टोरीटेलिंग, पटकथा लेखन, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और साउंड डिजाइन जैसी चीजों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही फिल्म, टेलीविजन, OTT और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में करियर के नए अवसरों के बारे में भी विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।

आदिवासी जीवन और संस्कृति पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन

फिल्म फेस्टिवल में आदिवासी जीवन, स्वदेशी संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और उत्कृष्ट सिनेमा पर आधारित फिल्मों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को सिनेमा तथा मीडिया के क्षेत्र की व्यावहारिक जानकारी देना और रचनात्मक अभिव्यक्ति के नए अवसर उपलब्ध कराना है।

33 जनजातियों की संस्कृति की होगी प्रस्तुति

आदिवासी महोत्सव में झारखंड की 33 जनजातियों की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को राज्य की समृद्ध आदिवासी विरासत से जोड़ना है।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण भव्य जतरा होगी, जिसमें करीब 5,000 कलाकार हिस्सा लेंगे। इस दौरान लोकनृत्य, लोकसंगीत और मांदर की थाप पर नागपुरी झूमर की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।

इसके अलावा सोहराय कला, जनजातीय हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आदिवासी परिधानों पर आधारित फैशन शो, ड्रोन शो, आदिवासी पुस्तक मेला और 5D इमर्सिव जोन भी महोत्सव के प्रमुख आकर्षण होंगे।

Jharkhand में फिल्म इंस्टीट्यूट की दिशा में भी कदम

Jharkhand में फिल्म और मीडिया शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झारखंड राज्य फिल्म विकास निगम और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट, कोलकाता के बीच फिल्म इंस्टीट्यूट की स्थापना को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे।

आदिवासी महोत्सव में होने वाली यह मास्टर क्लास झारखंड के युवा फिल्म और मीडिया विद्यार्थियों के लिए सीखने और करियर की संभावनाओं को समझने का महत्वपूर्ण अवसर बन सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---