Responsive Full Width Slider

Jharkhand News: जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल, FIR दर्ज

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand News: जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल, FIR दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/देसक : झारखंड के डुमरी विधायक और JLKM प्रमुख जयराम महतो से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बीच गाली-गलौज होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्हाट्सएप कॉल की रिकॉर्डिंग है, जिसे दूसरे मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढे : मानव-हाथी संघर्ष रोकने को बनाएं योजना : CM हेमंत सोरेन

हालांकि, वायरल ऑडियो और वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

थाना प्रभारी ने दर्ज कराई FIR

मामले को लेकर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि इसी थाने में विधायक के खिलाफ पहले से एक मामला दर्ज है और नई शिकायत को उसी FIR में जोड़ा गया है। पुराने मामले में 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

समर्थक की गिरफ्तारी को लेकर कॉल करने का आरोप

थाना प्रभारी की शिकायत के अनुसार, 22 अगस्त की रात करीब 8:09 बजे वह थाने में काम कर रहे थे। इसी दौरान जयराम महतो का व्हाट्सएप कॉल आया।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विधायक ने अपने एक समर्थक के खिलाफ FIR दर्ज होने और उसकी गिरफ्तारी को लेकर नाराजगी जताई। थाना प्रभारी का कहना है कि जब वह मामले की जानकारी देने की कोशिश कर रहे थे, तभी कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई।

शिकायत के मुताबिक, बातचीत के दौरान वर्दी उतरवाने और सरकार बदलने के बाद देख लेने जैसी कथित धमकियां भी दी गईं। ऑफ ड्यूटी मिलने पर कार्रवाई करने की बात कहने का भी आरोप लगाया गया है।

10 नामजद और 50 अज्ञात आरोपी

थाना प्रभारी की ओर से दर्ज FIR में जयराम महतो के अलावा सुशील मंडल, दिलीप चौधरी, राजकुमार मंडल, जीतेंद्र हजारी, अजय दास, गोलक कुमार महतो, रंजीत कुमार साव, राजेश महतो, महेंद्र साव और त्रिपुरी पांडेय को नामजद किया गया है। इनके साथ 50 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

पुलिस एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

मामले को लेकर धनबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन भी थाना प्रभारी रवि कुमार के समर्थन में सामने आया है। एसोसिएशन ने कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस के कामकाज को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात कही है।

एसोसिएशन का कहना है कि पुलिसकर्मी जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा में भी तैनात रहते हैं, लेकिन अगर वे किसी गलत काम का समर्थन नहीं करते तो उनके साथ दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए।

फिलहाल वायरल ऑडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पूरे विवाद पर जयराम महतो का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और साफ हो सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---