Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

भीषण गर्मी की चपेट में आ गयी झारखंड, आज से चलेगी लू

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क :  झारखंड भीषण गर्मी की चपेट में है। इस बीच गोड्डा में पारा फिर 45 डिग्री के पार पहुंच गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा इस प्रमंडल के अन्य जिलों में भी पारा या तो 43 के पार रहा या उसके करीब। हालांकि, पलामू और रांची के तापमान में थोड़ी नरमी दिखी। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 8 जून तक राज्य में गर्मी और झुलसाएगी। इस दौरान लू भी चलने के आसार हैं।

राज्य के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में आंशिक बदलाव हुए हैं। वहीं संताल इलाके में तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ा है। गोड्डा में यह पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 2 डिग्री बढ़ गया है। यहां अन्य जिलों के तापमान में भी करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इधर, रविवार को रांची का पारा 38.8 और मेदिनीनगर का पारा 42 डिग्री पर रहा।

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। रांची समेत राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान लू चलने के आसार हैं। अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान रांची का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator