Dr Abhishek Child Care

मुस्लिम विरोधी टिप्पणी पर झारखंड कांग्रेस की कार्रवाई, दो नेताओं को किया निलंबित

By Sanjana Das

Published :

Follow
मुस्लिम विरोधी टिप्पणी पर झारखंड कांग्रेस की कार्रवाई, दो नेताओं को किया निलंबित
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी करना झारखंड कांग्रेस के दो नेताओं को भारी पड़ गया। पार्टी ने कार्रवाई करते हुए अभिलाष साहू और अमरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। दोनों नेताओं पर पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणी करने का आरोप है।

यह भी पढे : सीएम हेमंत सोरेन ने रिसालदार बाबा की मजार पर की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली और अमन-चैन की मांगी दुआ

झारखंड कांग्रेस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं की कथित टिप्पणियों को लेकर विवाद सामने आया था। इसके बाद पार्टी स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई गई और कार्रवाई का फैसला लिया गया।

कांग्रेस की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा शुरू हो गई है। पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक या विवादित बयान देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

फिलहाल दोनों नेताओं के निलंबन के बाद मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version