सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड में होली के मौके पर कूरियर सेवाओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है। झारखंड कूरियर एसोसिएशन की अहम बैठक रविवार को अध्यक्ष प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें त्योहार के दौरान संचालन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें: इप्टा जमशेदपुर में शेखर मल्लिक की कहानी ‘सहराव’ का प्रभावशाली पाठ
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि राज्य की सभी कूरियर सेवाएं 3 मार्च और 4 मार्च को पूरी तरह बंद रहेंगी। यानी दो दिनों तक पार्सल और दस्तावेजों की डिलीवरी नहीं होगी। एसोसिएशन ने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि जरूरी सामग्री समय रहते बुक कर दें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
इस दौरान हालिया निकाय चुनाव में विजयी हुए मेयर, अध्यक्ष और पार्षदों को भी बधाई दी गई। अध्यक्ष प्रेम मित्तल ने उम्मीद जताई कि नए जनप्रतिनिधि शहरी विकास को नई दिशा देंगे। बैठक के अंत में सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।









