झारखंड शिक्षा नीति: इंटरमीडिएट छात्राओं के लिए बड़ी खुश खबरी, सरकार का बड़ा फैसला

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jharkhand Education Policy: Good news for intermediate girl students, big decision of the government

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / झारखंड : झारखंड सरकार ने राज्य के विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट (12वीं) की पढ़ाई पूर्ववत जारी रहेगी। राज्यपाल सचिवालय की ओर से नई अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया गया है कि जो छात्र-छात्राएं सत्र 2024-26 में 11वीं पास कर चुके हैं, वे 12वीं की पढ़ाई अपने वर्तमान कॉलेज से ही पूरी कर सकेंगे।

यह भी पढ़े : राज्यपाल ने किया 12वीं छात्रों के हित में संशोधन, सरयू राय ने जताया आभार

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस निर्णय का राज्य भर में स्वागत किया जा रहा है, खासकर जमशेदपुर में छात्राओं ने खुलकर इसका समर्थन किया है। इससे पहले, झारखंड सरकार ने अंगीभूत कॉलेजों में 11वीं के नए नामांकन पर रोक लगा दी थी और प्रस्ताव दिया था कि 12वीं के विद्यार्थियों को प्लस टू स्कूलों में समायोजित किया जाएगा, लेकिन छात्रों के आंदोलन और जनदबाव के कारण राज्यपाल सचिवालय को हस्तक्षेप करना पड़ा।अब यह अधिसूचना राज्य के 70 हजार से अधिक छात्रों के लिए राहत लेकर आई है। यह विद्यार्थियों की एकजुटता और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत मानी जा रही है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---