Dr Abhishek Child Care

Jharkhand Election Date: झारखंड की किस सीट पर कब होगी वोटिंग, जाने पूरा शेड्यूल 

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jharkhand Election Date झारखंड की किस सीट पर कब होगी वोटिंग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : चुनाव आयोग ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। झारखंड में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा वहीं, 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। 81 सदस्यीय मौजूदा झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 05 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। फिलहाल राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली JMM-CONG-RJD गठबंधन की सरकार है। यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है।

यह भी पढ़े : नहीं रहे महान उद्योगपति रतन टाटा, जाने उनकी जीवनी

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार द्वारा नाव की तारीखों की घोषणा हुई, जिसके साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड में विधानसभा की 81 सीट हैं। इनमें 44 सामान्य, 28 अनुसूचित जनजाति और 9 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 को

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान 20 को

भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक , झारखंड विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें एक करोड़ 29 लाख महिला और एक करोड़ 31 लाख पुरुष मतदाता शामिल है। वर्ष 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव में 18 से 19 वर्ष के 11 लाख 84 हजार मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 20 से 29 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 66 लाख 84 लाख है। झारखंड में 2.53 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। जबकि निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने के लिए सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version