Advertisement 2

झारखंड पात्रता परीक्षाः जमशेदपुर में जीरो टॉलरेंस नीति, नकल रोकने को प्रशासन सख्त

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड पात्रता परीक्षाः जमशेदपुर में जीरो टॉलरेंस नीति, नकल रोकने को प्रशासन सख्त
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : 26 अप्रैल को होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट)-2024 को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के 95 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 39265 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए डीसी राजीव रंजन और एसएसपी पीयूष पांडेय ने संयुक्त ब्रीफिंग कर स्पष्ट निर्देश दिए।

यह भी पढे : 1 मई से 15 मई तक होगी स्व-गणना

उन्होंने कहा- किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा अधिनियम-2023 का हवाला देते हुए चेतावनी दी गई है कि नकल या गड़बड़ी गंभीर अपराध की श्रेणी में आएगी, जिसके लिए कड़ी कार्रवाई होगी।

 प्रशासन ने स्पष्ट किया है- परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ आयोजित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मियों द्वारा ही की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version