Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड को एक और फ्लाईओवर की सौगात, अब 30 मिनट का सफर 5 मिनट में, सिरमटोली रैंप  विरोधियों को सीएम हेमंत ने दिया करारा जवाब

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand gets another flyover gift,
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची : झारखंड को एक और फ्लाईओवर की सौगात मिली। हेमंत सोरेन ने रैंप विवाद के बीच गुरुवार को रांची में 4 लेन सिरमटोली फ्लाईओवरका उद्घाटन किया। सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक बने इस फ्लाईओवर-एलिवेटेड रोड सह आरओबी के उदघाटन के बाद हजारों लोगों को सड़क जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े : शहर में पर्यावरण के साथ विकास का माॅडल पेश कर रही टाटा स्टील, पौधरोपण, ऊर्जा संरक्षण के ठोस उपायों से शहर में फैली है हरियाली

सिरमटोली फ्लाईओवर बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस फ्लाईओवर को बाबा कार्तिक उरांव के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर अनेक कारणों से बहुत चर्चा में रहा। उन कारणों के पीछे वो नहीं जाएंगे, लेकिन अब लोग ही बताए कि वो खुश है या नहीं। लोगों के उत्साह को देखकर बल मिलता है कि सरकार और बेहतर तरीके से काम कर सके। उन्होंने कहा कि किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे, इसका वो विशेष ध्यान रखते हैं। अपनी राजनीति चमकाने के लिए किसी की भी बलि चढ़ा दें, इस पर वो विश्वास नहीं रखते हैं। इस सरकार में कम से कम ऐसा नहीं हो सकता।

फ्लाईओवर के उदघाटन के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सिरमटोली फ्लाईओवर के उद्घाटन के मौके पर पूरे इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उदघाटन करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन और मंत्रियों-विधायकों का काफिला एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचा। इस दौरान मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक अमित कुमार समेत कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी के कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

फ्लाईओवर रैंप विवाद को लेकर 4 जून को था बंद

इस फ्लाईओवर की लंबाई 2.34 किलोमीटर है। इस फ्लाईओवर रैंप विवाद को ही 4 जून को आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद किया था। विरोध प्रदर्शन करने वाले आदिवासी संगठनों का कहना है कि फ्लाईओवर का रैंप सरना धर्म स्थल के पास गिर रहा है, तो सही नहीं है। इसको लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था। इस बीच इसका उद्घाटन हुआ और आज से इसे आम लोगों के लिए खोल दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator