झारखण्ड सरकार खरीदेगी 720 एंबुलेंस

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखण्ड सरकार खरीदेगी 720 एंबुलेंस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /रांची :राज्य में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने एवं रेफरल सुविधाओं को सुदृढ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द ही 720 एंबुलेंस खरीदेगा। इनमें 50 एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस), 270 बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) और 400 पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हिकल (पीटीवी) शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को इस बाबत विभागीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

यह भी पढ़े : मोटापा मापने के लिए सिर्फ BMI क्यों नहीं है काफी?

बैठक में एंबुलेंस खरीद, संचालन व्यवस्था और निविदा प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एएलएस की 50 एंबुलेंस में 30 एंबुलेंस की खरीद प्रक्रिया पहले से जारी है। अपर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शेष 690 एंबुलेंस की खरीद के लिए एक माह के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में खरीदी गई तथा विभिन्न मदों से मिली कई एंबुलेंस अब जर्जर हो चुकी हैं।

 इसके कारण विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए 400 पेशेंट ट्रांसपोर्ट व्हीकल खरीदने का निर्णय लिया गया है। ताकि, ग्रामीण मरीजों को समय पर रेफरल अस्पताल तक पहुंचाया जा सके। बैठक में विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, एनएचएम, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाशझा, संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला, उप सचिव ध्रुव प्रसाद सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

आउटसोर्स के माध्यम सेपीटीवी का संचालनः अपर मुख्य सचिव ने कहा कि 400 पीटीवी राज्य के सीएचसी-पीएचसी को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। संबंधित सीएचसी एवं पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आउटसोर्स से पीटीवी का संचालन अपनी देखरेख में कराएंगे। आउटसोर्स एजेंसी को इसके संचालन के लिए प्रति पीटीवी प्रति माह 50 हजार रुपए एनएचएम देगा।

 वहीं, 50 एएलएस वाली एंबुलेंस सभी सदर अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटलों को दिए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन की पूरी जिम्मेवारी में एएलएस एंबुलेंस चलेंगी। जबकि, बीएलएस की 270 एंबुलेंस के संचालन के लिए एजेंसी चुनी जाएगी। टेंडर से चयनित एजेंसी कोि संचालन के एवज में तय राशि दीप जाएगी। बैठक में तय हुआ कि एएलएस और बीएलएस एंबुलेंस की उपयोग अवधि साढ़े छह वर्ष अथवा 1.50 व लाख किमी होगी। जबकि, पीटीवी एंबुलेंस की उपयोग अवधि पांच वर्ष या एकलाख किमी होगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version