Advertisement 2

झारखंड सरकार ने 14 IPS का किया तबादला…देखे सूची

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड सरकार ने एक साथ 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसमें कई बड़े रैंक के पुलिस अफसर भी शामिल है. जमशेदपुर के एसएसपी रहे प्रभात कुमार को झारखंड सशस्त्र पुलिस 6 के समादेष्टा के पद से हटाकर पाकुड़ का एसपी बनाया गया है. पाकुड़ के एसपी हरदीप पी जनार्दन को धनबाद का एसएसपी बनाया गया है. सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को एसीबी का भी अतिरिक्त प्रभारी देते हुए डीजी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का भी प्रभार दिया गया है.

आरके मलिक को एडीजी तकनीकी के अलावा अतिरिक्त प्रभार के तौर पर झारखंड सशस्त्र पुलिस बल का एडीजी बनाया गया है. मुरारी लाल मीणा को एडीजी झारखंड ऊर्जा विकास निगम बनाया गया है. तदासा मिश्रा को गृह विभाग के विशेष सचिव के पद से हटाकर रेल का एडीजी बनाया गया है.

सुमन गुप्ता को फायर ब्रिगेड का एडीजी के पद से हटाकर एडीजी ट्रेनिंग बनाया गया है. प्रिया दुबे को एडीजी अग्निशमन विभाग बनाया गया है. एडीजी रेल के तौर पर काम कर रहे टी कांडास्वामी को विशेष सचिव गृह एवं कारा विभाग बनाया गया है. अखिलेश झा को दक्षिण छोटा नागपुर प्रक्षेत्र का आईजी बनाया गया है. वे आईजी मानवाधिकार थे. सुनील भास्कर को हजारीबाग का डीआईजी बनाया गया है. वह जैप के अब तक डीआईजी थे. उनकी जगह जैप के डीआईजी पटेल मयूर कन्हैयालाल को बनाया गया है जो अब तक बोकारो डीआईजी थे. अरविंद कुमार सिंह को हजारीबाग का एसपी बनाया गया है. वे देवघर में जैप 6 के कमांडेंट थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version