Advertisement 1
Advertisement 2

युवाओं के लिए झारखंड सरकार का ऐलान, 12वीं पास को  ट्रेनिंग के बाद रोजगार देने का है प्लान

By Riya Kumari

Published :

Follow
युवाओं के लिए झारखंड सरकार का ऐलान, 12वीं पास को  ट्रेनिंग के बाद रोजगार देने का है प्लान
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार 12वीं पास बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण देगी, ताकि युवा पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित हो सके। नई पीढ़ी को रास्ता दिखाने और उसे करियर निर्माण के नए आयाम से जोड़ने के लिए सरकार काम कर रही है। इसी की एक कड़ी प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम ‘टेक बी’ है।

यह भी पढे : जमशेदपुर की बेटी ने रचा इतिहास: शांभवी तिवारी बनीं ISC 12वीं की ऑल इंडिया टॉपर, 100% अंक से चमका नाम

सीएम बुधवार को झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक के बीच हुए एमओयू कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह एमओयू 12वीं पास बच्चों को सूचना-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में करियर बनाने को प्रशिक्षण देने के साथ उनके प्लेसमेंट और उच्च शिक्षा देने की पहल है।

सीएम ने कहा कि इस पहल से युवाओं को आईटी क्षेत्र में उज्जवल भविष्य का सपना साकार करने का मौका मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पूरे लगन से इस प्रोग्राम का हिस्सा बनें और करियर को दिशा दें।

उन्होंने निर्देश दिया कि इस पहल की सभी जानकारियां विद्यार्थियों तक पहुंचाने की ठोस पहल करें। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन और एचसीएल टेक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट सुब्बारमण बालासुब्रमण्यम मौजूद रहे।

गरीबी आड़े नहीं आएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है। चाहे आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हों या मैनेजमेंट अथवा कोई और कोर्स, इस योजना के तहत बिना किसी गारंटी के आपको 15 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। सरकार की ओर से आप सभी को हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा और हुनर की कमी नहीं है। बस उन्हें सही रास्ता दिखाने की जरूरत है, ताकि वे आगे बढ़ सकें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator