सोशल संवाद / रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि राज्य में सभी मतदान केंद्रों पर अन-मैप्ड (जिनका सत्यापन वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुआ है) मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई है।

इस क्रम में शुक्रवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उन मतदाताओं की सूची पेन ड्राइव में उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा है कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से एसआइआर की प्रक्रिया में सहयोग अपेक्षित है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 30 जून से बीएलओ द्वारा घर घर जाकर मैप्ड/अनङ्कमैप्ड दोनों मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फार्म (गणना प्रपत्र) दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े : राज्यसभा चुनावः इंडिया गठबंधन दोनों सीटों पर उतारेगा प्रत्याशी
30 जून से घर-घर बटेंगे इन्यूमरेशन फॉर्म
मतदाताओं द्वारा केवल इन्यूमरेशन फार्म में पहले से भरे गए विवरणों के साथ अपनी एक अद्यतन तस्वीर लगाकर एवं हस्ताक्षर कर इन्यूमरेशन फार्म भरे जाने हैं।
यदि मैप्ड/अन मैप्ड दोनों प्रकार के मतदाता अपना भरा और हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ को लौटाते हैं, तो उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में सम्मिलित होगा। मैप्ड मतदाताओं को एसआईआर की प्रक्रिया में इसके अतिरिक्त अन्य कोई भी दस्तावेज सामान्यतया समर्पित नहीं करने होंगे।









