---Advertisement---

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी करेंगे डॉक्टरी, OPD में देखेंगे मरीज

By Muskan Thakur

Published :

Follow
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी अब चिकित्सक की भूमिका में दिखेंगे। MBBS-MD कर चुके इरफान अंसारी अब प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के लिए ये बड़ा कदम उठाने वाले हैं। हेमंत सोरेन के मंत्री रोज ओपीडी में बैठेंगे और राज्य भर के मरीजों का हाल जानेंगे। उन्होंने यह जानकारी खुद अपने एक्स हैंडल पर दी है।

ये भी पढे : झारखंड के सभी थानों में CCTV लगाने का आदेश; HC ने दी डेडलाइन

डॉक्टर इरफान अंसारी ने अपने एक्स हैंडल पर उनके मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक निर्णय! देश में पहली बार कोई स्वास्थ्य मंत्री स्वयं डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए नियमित रूप से ओपीडी में बैठेंगे।

आगे लिखा कि डॉ. अंसारी पूरे झारखंड का जिलावार भ्रमण करेंगे और हर जिले के सदर अस्पताल में जाकर खुद ओपीडी संचालित करेंगे। इसी दौरान वे अस्पतालों की वास्तविक स्थिति देखकर नया रोस्टर तैयार करने का काम भी खुद करेंगे। इरफान अंसारी ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दिलाना ही मेरा मिशन है

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version