Don't Click This Category

चंदूका हाई टेक प्रकरण में लिए गए संज्ञान को झारखंड उच्च न्यायालय ने निरस्त किया

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखण्ड हाई कोर्ट ने मेसर्स चंदूका हाई टेक स्टील प्राइवेट लिमिटेड प्रकरण को खारिज कर दिया है।
मून सिटी मानगो के अभिषेक कुमार झा ने मैसेज चंदूका हाई टेक, इसके निदेशक अमित गुप्ता एवं निदेशक अंशु गुप्ता के खिलाफ साल 2021 में स्थानीय न्यायालय में एक शिकायत वाद दर्ज कराया। अभिषेक के अनुसार उनकी पार्टनरशिप फर्म जेआर एंड कंपनी चंदूका हाई टेक्स्ट एंगल और पट्टी मैटेरियल्स का व्यवसाय 2019 से कर रहे हैं। आरोपी अमित गुप्ता एवं अंशु गुप्ता ने दो करोड़ 89 लाख 41हजार 702 रुपए लिए और सामग्री की आपूर्ति नहीं की।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 7 जुलाई 2022 को आईपीसी की धारा 406 और 420 और आपराधिक साजिश की धारा 120 बी के तहत संज्ञान लिया और सम्मन जारी कर दिया। इस आदेश के खिलाफ आरोपी अमित गुप्ता एवं अंशु गुप्ता के वकील सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड हाई कोर्ट की शरण ली। झारखंड हाई कोर्ट में अमित गुप्ता एवं अंशु गुप्ता का पक्ष वरीय अधिवक्ता नितिन पंसारी ने रखा एवं अभियुक्त गण के विरुद्ध लिए गए संज्ञान को धारा 482 सीआरपीसी के अंतर्गत उच्च न्यायालय झारखंड रांची ने निरस्त कर दिया

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

युवा पत्रकार: वीडियो के माध्यम से दुनिया को कैप्चर करना XITE गम्हारिया में सफल आयोजन

सोशल संवाद / गम्हारिया: XITE गम्हारिया (ऑटोनोमस) ने 20 सितंबर 2024 को "युवा पत्रकार: वीडियो…

1 hour ago
  • राजनीति

बीजेपी शासित राज्यों में आदिवासी, महिलाएं और जवान असुरक्षित – डॉ.अजय कुमार

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ.अजय कुमार शनिवार को…

1 hour ago
  • समाचार

टाटा मोटर्स के दी जी एम ई आर अमितेश पांडे का विदाई समारोह संपन्न

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में टाटा मोटर्स के दी…

3 hours ago
  • समाचार

टाटा स्टील यूआईएसएल ने 2023-24 में 678 कर्मचारियों के लिए 7.91 करोड़ रुपये के वार्षिक बोनस की घोषणा की

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने सहमत बोनस चार्ट के आधार पर…

3 hours ago
  • राजनीति

भाजपा अपने एलजी के जरिए दिल्ली में बिजली महंगी करने की साजिश रच रही है- दिलीप पांडे

सोशल संवाद / नई दिल्ली ( रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : आम आदमी पार्टी…

8 hours ago