Jharkhand Holiday Calendar 2027: झारखंड में 41 सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें पूरी सूची

By Riya Kumari

Published :

Follow
Jharkhand Holiday Calendar 2027: झारखंड में 41 सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें पूरी सूची

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/रांची: Jharkhand में सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। नए कैलेंडर के अनुसार, अगले साल सरकारी कर्मचारियों को कुल 41 सार्वजनिक छुट्टियां मिलेंगी। इनमें 23 छुट्टियां राजपत्रित अवकाश के तहत और 18 छुट्टियां कार्यपालक आदेश के तहत घोषित की गई हैं। इसके अलावा बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1 अप्रैल को अलग से छुट्टी रहेगी। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों के लिए नए साल की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर सामने आ गया है।

यह भी पढे : Journalist Abhishek Bharti Arrested: जमशेदपुर से पत्रकार गिरफ्तार, विधायक भूषण बाड़ा केस से जुड़ा मामला

2027 में कब-कब रहेंगी राजपत्रित छुट्टियां?

झारखंड सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार, गणतंत्र दिवस से लेकर क्रिसमस तक कुल 23 राजपत्रित छुट्टियां घोषित की गई हैं। इनमें प्रमुख त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों को शामिल किया गया है।

तारीखत्योहार और अवसर
26 जनवरीगणतंत्र दिवस
6 मार्चमहाशिवरात्रि
10 मार्चईद-उल-फितर
22 मार्चहोलिका दहन
23 मार्चहोली
26 मार्चगुड फ्राइडे
9 अप्रैलसरहुल
14 अप्रैलडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
15 अप्रैलरामनवमी
19 अप्रैलमहावीर जयंती
17 मईईद-उल-जुहा (बकरीद)
20 मईबुद्ध पूर्णिमा एवं पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंती
16 जूनमुहर्रम
25 अगस्तजन्माष्टमी
11 सितंबरकरमा पूजा
2 अक्टूबरमहात्मा गांधी जयंती
7 अक्टूबरमहाअष्टमी
8 अक्टूबरमहानवमी
9 अक्टूबरविजयादशमी
29 अक्टूबरदीपावली
4 नवंबरछठ पूजा (सायंकालीन अर्घ्य)
5 नवंबरछठ पूजा (प्रातःकालीन अर्घ्य)
25 दिसंबरक्रिसमस

कार्यपालक आदेश के तहत इन 18 दिनों में रहेगी छुट्टी

राज्य सरकार ने 18 छुट्टियां कार्यपालक आदेश के तहत भी घोषित की हैं। इनमें झारखंड के प्रमुख त्योहार, आदिवासी पर्व और महापुरुषों की जयंती शामिल हैं।

तारीखत्योहार और अवसर
12 जनवरीसोहराय
13 जनवरीसोहराय
14 जनवरीमकर संक्रांति
23 जनवरीसुभाष चंद्र बोस जयंती
11 फरवरीबसंत पंचमी
20 फरवरीसंत रविदास जयंती
10 अप्रैलसरहुल फुलखोंसी
1 मईमजदूर दिवस
30 जूनहूल दिवस
5 जुलाईरथ यात्रा
9 अगस्तविश्व आदिवासी दिवस
17 अगस्तरक्षाबंधन
4 सितंबरगणेश चतुर्थी
17 सितंबरविश्वकर्मा पूजा
1 अक्टूबरशारदीय नवरात्र/कलश स्थापना
6 अक्टूबरदशहरा महासप्तमी
30 अक्टूबरगोवर्धन पूजा
15 नवंबरभगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस

1 अप्रैल को बैंकों में भी रहेगी छुट्टी

सरकार ने बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी के लिए 1 अप्रैल 2027 को अलग से अवकाश घोषित किया है। हालांकि, यह छुट्टी सरकारी कार्यालयों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर लागू नहीं होगी। यह बैंक कर्मचारियों के लिए निर्धारित की गई है।

रविवार को पड़ने वाले त्योहारों पर नहीं मिलेगी अलग छुट्टी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 में कुछ त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं। इनमें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 14 नवंबर को मिलाद-उन-नबी और गुरु नानक जयंती शामिल हैं। इसके अलावा 12 सितंबर को करमा पूजा (फुलखोंसी) और 31 अक्टूबर को भैया दूज/चित्रगुप्त पूजा भी रविवार को है। इन अवसरों पर अलग से अतिरिक्त छुट्टी नहीं मिलेगी। हालांकि, जिन संस्थानों में रविवार को सामान्य कार्यदिवस होता है, वहां नियमानुसार छुट्टी रहेगी।

सचिवालय में पांच और क्षेत्रीय कार्यालयों में छह दिन काम

सरकार ने कार्य सप्ताह की मौजूदा व्यवस्था को भी जारी रखा है। इसके तहत राज्य सचिवालय और उससे जुड़े कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू रहेगा। वहीं, क्षेत्रीय कार्यालयों में छह दिवसीय कार्य सप्ताह की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी।

इसके अलावा मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियों की तारीख चांद दिखने के आधार पर बदल सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version