सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में झारखंड मानवाधिकार संघ (JHRA) के प्रतिनिधिमंडल ने संघ के अध्यक्ष मनोज किशोर के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी का शाल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह भी पढे : जलाभिषेक के लिए टाटा मोटर्स यूनियन का जत्था हुआ बाबाधाम रवाना
बैठक के दौरान संघ की ओर से एसएसपी को अभिनंदन एवं शुभकामना पत्र भी सौंपा गया। पत्र में शहर में नशाखोरी, चापड़बाजी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की गई। संघ ने विश्वास व्यक्त किया कि एसएसपी के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने शहर की शांति, जनसुरक्षा और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी एसएसपी के समक्ष रखे। साथ ही संघ की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद एसएसपी ने झारखंड मानवाधिकार संघ की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि संघ के सुझाव जनहित से जुड़े हैं और ऐसे सामाजिक संगठनों का सहयोग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। एसएसपी ने प्रतिनिधिमंडल को 15 दिन बाद पुनः मुलाकात के लिए आमंत्रित करते हुए शहर की सुरक्षा व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा करने की बात कही।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख सदस्य
- दिनेश कुमार शर्मा (कीनू) – केंद्रीय अध्यक्ष
- मनोज किशोर – अध्यक्ष, जमशेदपुर
- सी. एस. सहाय
- संतोष कुमार सिंह
- बी. सिंह
- ए. के. सिंह
- धनंजय शुक्ला
झारखंड मानवाधिकार संघ ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के आपसी सहयोग से जमशेदपुर को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।









