---Advertisement---

झारखंड में पड़ रही कड़ाके की ठंड, आज सबसे सर्द दिन

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड में ठंड ने अब अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। रांची, गढ़वा, पलामू, लोहरदगा समेत कई जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। हालात ऐसे हैं कि दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी और तेज हवाओं ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। खासकर बुजुर्ग और बच्चे सर्दी, खांसी, जुकाम और सिरदर्द जैसी समस्याओं से अधिक परेशान नजर आ रहे हैं।

ये भी पढे : हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी रद्द, टिकट रिफंड नहीं मिलने से यात्री परेशान

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी और रांची जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जैसे जिलों में तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

पिछले 24 घंटे में राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में 26/11 डिग्री, धनबाद में 25/10 डिग्री, बोकारो में 24/9 डिग्री और पलामू में 25/8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह कई इलाकों में कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना रही, जबकि दिन में आसमान साफ रहा। हालांकि ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप ज्यादा महसूस किया गया।

इस बीच रांची में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस और कांके का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम शीतलहर जैसी स्थिति के चलते लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

ठंड और घने कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी दिखने लगा है। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानें प्रभावित रहीं। कोलकाता जाने वाली तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि बेंगलुरु, दिल्ली और हैदराबाद की उड़ानों में दो से तीन घंटे तक की देरी हुई।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। लोगों को ठंड से बचाव, बुजुर्गों और बच्चों की विशेष देखभाल करने तथा सुबह-शाम सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---