---Advertisement---

झारखंड JET परीक्षा 26 अप्रैल को, एडमिट कार्ड 22 से डाउनलोड; JSSC में 10 ITI प्रशिक्षक चयनित

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jharkhand JET exam on April 26

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्य के छह जिलों रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर), हजारीबाग और देवघर में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों में आज से शुरू होगा Back to School Campaign

परीक्षा दो भागों में होगी, जिसमें पहले भाग में शिक्षण एवं शोध क्षमता से जुड़े 50 प्रश्न होंगे, जबकि दूसरे भाग में संबंधित विषय के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों ही भागों में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते हुए बताया है कि परीक्षा केंद्र आवंटन की सूची 15 अप्रैल को वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड 22 अप्रैल से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड, उपस्थिति पत्रक, दो स्वहस्ताक्षरित रंगीन फोटो और एक वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक और आइरिस जांच की भी व्यवस्था की गई है, वहीं मोबाइल फोन या अन्य डिजिटल उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

JSSC का भी बड़ा अपडेट

इसी बीच झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आईटीआई प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती परीक्षा का अतिरिक्त परिणाम जारी किया है। इस परिणाम में कुल 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें विद्युत ट्रेड से 5, फीटर से 4 और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्निशियन से 1 अभ्यर्थी शामिल हैं।

आयोग ने जानकारी दी है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के अंक और विस्तृत परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। साथ ही 21 अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी को कारण सहित रद्द भी कर दिया गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---