---Advertisement---

झारखंड क्षत्रिय संघ ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जमशेदपुर के सोनारी  एयरपोर्ट पर स्वागत किया

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड क्षत्रिय संघ ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जमशेदपुर के सोनारी   एयरपोर्ट पर  अभिनंदन एवम स्वागत किया। झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष श्री शंभू नाथ सिंह  एवम महिला अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने सयुक्त रूप से अंगवस्त्र तथा फूलों के गुलदस्ता द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बागबेड़ा की जिला परिषद डॉक्टर कविता परमार ,घाटशिला के जिला परिषद करण सिंह ,क्षत्रिय संघ के संरक्षक नंदकुमार सिंह तथा उपाध्यक्ष राजीव सिंह उपस्थित थे।

गजेंद्र सिंह शेखावत जी ने कहा सनातन धर्म को बचाने तथा राष्ट्र के विकास के लिए देश के हर व्यक्ति को अपनी अपनी भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने जिप सदस्यों एवं भाजपा नेताओं से बातचीत की और अपनी सुझाव दी कि किस प्रकार प्रत्याशी की जीत की रणनीति बनाई जाए। बहुत कम समय में ही उन्होंने अपनी बातों को सरल और मजबूती   से वहां  उपस्थित लोगों के बीच में रखा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में तथा सनातन धर्म के लिए क्षत्रियों की अहम भूमिका रही है इसका इतिहास गवाह है। हम क्षत्रियों को बिना किसी शर्त राष्ट्र के लिए आज फिर वह वक्त आ गया है,की हमलोग  अग्रणी भूमिका निभाए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---