Advertisement 2

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल सस्पेंड

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद /डेस्क : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस (आप्त सचिव) संजीव लाल सस्पेंड कर दिए गए हैं. पिछले दिनों करोड़ों की कैश बरामदगी मामले में ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. न्यायिक हिरासत में जाने की सूचना के बाद सरकार की ओर से उन्हें सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा रही थी. इस संदर्भ में आज आदेश जारी कर दिया गया.कार्मिक ने जारी किया आदेश. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सहमति के बाद संजीव लाल को सस्पेंड कर दिया गया. कैश बरामदगी मामले में ईडी के हत्थे चढ़े संजीव लाल झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं.

आज शुक्रवार को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया.16 घंटे की कार्रवाई के बाद ईडी ने किया था अरेस्ट
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल, सहायक जहांगीर आलम समेत अन्य के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. करीब 39 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं. 16 घंटे की कार्रवाई के बाद ईडी ने पिछले दिनों देर रात संजीव लाल व जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया था.सात मई की देर रात ईडी ने किया था गिरफ्तार
निलंबित झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी संजीव लाल को सात मई की रात 12:40 बजे ईडी ने अरेस्ट कर लिया था. उनके साथ जहांगीर आलम को भी ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था. कार्मिक विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने संजीव लाल को सात मई से निलंबित करने का आदेश जारी किया है.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version