सोशल संवाद/ डेस्क: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत में अब सुधार देखा जा रहा है, डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर में हल्की हलचल हुई है, इससे समर्थकों और परिजनों में उम्मीद की किरण जगी है, हालांकि दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने अब भी उनकी स्थिति को गंभीर बताया है।

यह भी पढ़ें :: बैंक ऑफ बड़ौदा में 417 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
रामदास सोरेन दो अगस्त 2025 से अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं और वेंटिलेटर पर जीवन रक्षक प्रणाली के सहारे हैं। उन्हें जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद तत्काल उन्हें दिल्ली रेफर किया गया था। उनके मस्तिष्क में ब्लड क्लॉट के कारण वे अब भी अचेत अवस्था में हैं।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. दो दिनों के लिए जमशेदपुर आये कुणाल ने अपने घर में एक जरूरी अनुष्ठान के दौरान मंत्री के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने जानकारी दी कि डॉक्टरों का बोर्ड प्रतिदिन दो बार मंत्री की स्थिति की समीक्षा कर रहा है।
कुणाल षाड़ंगी के अनुसार बड़ी चुनौती यह है कि मंत्री का मस्तिष्क फिलहाल सक्रिय नहीं है। स्थिति गंभीर है, लेकिन यूएस के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ अशरफ से भी सलाह ली जा रही है।








