झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 1 से 7 नवंबर तक जमशेदपुर में आयोजित

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के चौथे संस्करण का आगाज एक नवंबर को हो रहा है. यह फिल्म महोत्सव एक से सात नवंबर तक पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में चलेगा. एक व दो नवंबर को फिल्मों की पब्लिक स्क्रीनिंग श्रीनाथ विश्वविद्यालय आदित्यपुर व करीम सिटी कॉलेज प्रेक्षागृह साकची में होगी. तीन से छह नवंबर को फिल्मों की पब्लिक स्क्रीनिंग बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम में की जायेगी. सात नवंबर को रंगारंग सतरंगी कार्यक्रम के बीच सिने अवार्ड समारोह का आयोजन एक्सएलआरआइ टाटा ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में होगा.

अवार्ड समारोह में बॉलीवुड की अदाकारा व ‘राम तेरी गंगा मैली’ की अभिनेत्री मंदाकिनी शिरकत करेंगीं. वहीं, झारखंड के लोकगायक पद्मश्री मुकुंद नायक भी सिने अवार्ड समारोह में मौजूद रहेंगे. यह जानकारी शनिवार (28 अक्टूबर) को झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संस्थापक संजय सतपथी, राजू मित्रा व संरक्षक पूर्वी घोष ने सोनारी ट्राइबल कल्चरल सेंटर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में 100 से ज्यादा फिल्में आयीं थीं. उनमें से केवल 60 फिल्मों को ही महोत्सव में एंट्री मिली है. महोत्सव में दर्शकों की एंट्री नि:शुल्क होगी.

admin
Published by
admin

Recent Posts

  • समाचार

कोर्ट बोला-क्या कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी को जमानत दे दें:सरकारी वकील 40 मिनट लेट पहुंचे, जज नाराज; CBI के जांच अधिकारी भी नदारद

सोशल संवाद /डेस्क : कोलकाता की सियालदह कोर्ट ने शुक्रवार (6 सितंबर) को आरजी कर…

13 hours ago
  • समाचार

फ्री सिलाई मशीन योजना 2024

सोशल संवाद /डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा Free Silai Machine Yojana को देश…

14 hours ago
  • समाचार

मणिपुर के जिरीबाम में हिंसा, 5 की मौत:घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या; फिर कुकी-मैतेई के बीच फायरिंग में 4 की जान गई

सोशल संवाद /डेस्क : मणिपुर में फिर हिंसा भड़क गई है। जिरिबाम में शनिवार को…

14 hours ago
  • शिक्षा

सोना देवी विश्वविद्यालय में शोध प्रविधि, रिसर्च पेपर राइटिंग एवं पब्लिकेशन विषय पर कार्यशाला

सोशल संवाद / डेस्क : सोना देवी विश्वविद्यालय, किताडीह, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में झारखण्ड, पश्चिमी…

14 hours ago
  • समाचार

अमलातोला व विश्रामपुर के कार्डधारियों को मई -जून का नहीं मिला राशन, किया सांकेतिक प्रदर्शन

सोशल संवाद / राजनगर (रिपोर्ट - दीपक महतो ) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के जोनबानी…

15 hours ago
  • समाचार

शाह बोले- जबतक J&K में अशांति, पाकिस्तान से बात नहीं:कांग्रेस पत्थरबाजों को जेल से छुड़ाना चाहती है, ताकि घाटी में फिर आतंक फैले

सोशल संवाद /डेस्क : गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू के पलौरा में…

15 hours ago