Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

झारखंड में होली-रमजान को लेकर हाई अलर्ट, ‘एक्शन प्लान’ तैयार

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Jharkhand on high alert for Holi and Ramzan
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/राँची : झारखंड में होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने सभी जिलों के अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों और हुड़दंगियों पर कड़ी नजर रखने का कहा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होंगे। अवैध शराब व नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी की जाएगी।

यह भी पढ़े : होली पर बिहार समेत अन्य राज्यों की ओर जाने वाली ट्रेनों में ठसमठस भीड़

सभी जिलों में हाई अलर्ट

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

एक अधिकारी ने बताया कि झारखंड पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी जिलों के डीसी और एसपी को पत्र लिखकर विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

सावधान रहने के निर्देश

इस साल तीन मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस समय मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान का महीना भी चल रहा है। शाम को एक तरफ इफ्तार होता है और दूसरी तरफ होली मिलन के कार्यक्रम होते हैं। इन्हें देखते हुए और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए प्रशासन को ज्यादा सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। अधिकारी ने बताया कि नफरत फैलाने वाले ग्रुप एडमिन की सूची बनाई जाएगी साथ ही दूसरे धर्म के लोगों पर जबरन रंग डालने या धार्मिक स्थलों के पास हुड़दंग करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई होगी।

अतिरिक्त पुलिस बल होंगे तैनात

साल 2021 से 2025 के बीच होली पर हुई सांप्रदायिक घटनाओं का पूरा विवरण तैयार करने को कहा गया है। जिन इलाकों में पहले लाउडस्पीकर या डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ है वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए छापेमारी के निर्देश दिए गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator