सोशल संवाद/रांची : झारखंड में ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही अगले वर्ष कराए जाएंगे। यह घोषणा मंगलवार को ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य व पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की। आइए जानते हैं दीपिका पांडेय ने क्या-क्या कहा है।

ये भी पढे : हजारीबाग से एक बेहद दुखद और चिंताजनक खबर सामने आई है। बनासो बाजार टांड़, महामाया मंदिर रोड पर दर्दनाक हादसा
मीडिया से बातचीत में दीपिका पांडेय ने कहा, पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का माध्यम है, इसी को ध्यान में रख कर विभाग सक्रियता व प्रतिबद्धता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटा है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि इस विषय को राज्य सरकार ने गंभीरता से उठाया है। विधानसभा में भी मजबूती से रखा गया था।
राज्य ने केंद्र को भेज दिया है प्रस्ताव
राज्य सरकार 27% ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र को भेज चुकी है, जिसपर सकारात्मक आश्वासन मिला है। ओबीसी आयोग व राज्य चुनाव आयोग को सभी प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है। सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव समय पर और सुचारु रूप से संपन्न हों।









