सोशल संवाद/डेस्क: महाराष्ट्र में 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त संस्था योगासन भारत तथा भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन की एसोसिएट सदस्यता प्राप्त संगठन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।
यह भी पढ़ें: झारखंड की जेलों में डिजिटल बदलाव: कैदियों के परिजन अब ऑनलाइन भेज सकेंगे पैसा, भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले की खिलाड़ी चित्रा साहा ने महिला वर्ग की सीनियर ‘बी’ कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल जिले बल्कि पूरे झारखंड को गौरव मिला है।
वेस्ट सिंहभूम जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक पासवान ने बताया कि यह पहला मौका है जब जिले की किसी महिला खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिता में पदक जीतकर इतिहास रचा है। उन्होंने इसे झारखंड के लिए भी एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
चित्रा साहा की इस सफलता पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पैट्रन विनोद भगेरिया, अध्यक्ष विकास रवि, उपाध्यक्ष विकास नंदी, कोषाध्यक्ष सौरव भगत, संयुक्त सचिव राजीव कुमार, मधु कुमारी पासवान, राहुल साहू, करण प्रजापति, अनामिका कुमारी और राम प्रवीण प्रजापति सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस उपलब्धि से जिले और राज्य में योगासन खेल को नई पहचान मिलने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।










