सोशल संवाद/डेस्क: Jharkhand सरकार ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग ने करीब ₹17.18 करोड़ की लागत से पुलिस से जुड़े कई निर्माण कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इससे बोकारो, धनबाद, पलामू, चाईबासा और लातेहार जिलों को सीधा लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: “5 जनवरी 2026: दिल्ली विधानसभा में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद का वक्तव्य”
साइबर और तकनीकी अपराधों पर लगाम कसने के लिए धनबाद में साइबर सेल और टेक्निकल सेल भवन बनाया जाएगा, जिस पर ₹2.71 करोड़ खर्च होंगे। इससे डिजिटल अपराधों की जांच में पुलिस को बड़ी मदद मिलेगी।
पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाएं भी बेहतर होंगी। जैप-3 धनबाद में क्वार्टर, जैप-4 बोकारो में 100 बेड का बैरक (₹4.11 करोड़) और जैप-8 पलामू में 100 बेड का बैरक (₹3.99 करोड़) बनाया जाएगा।
महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चाईबासा के चक्रधरपुर में महिला थाना भवन बनाया जाएगा, जिसकी लागत ₹2.97 करोड़ होगी। वहीं, लातेहार में ट्रेनी और ट्रेनर के लिए 100 बेड का प्रशिक्षण भवन बनेगा, जिस पर ₹4.07 करोड़ खर्च होंगे।
इन परियोजनाओं से पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था और मजबूत होगी। सरकार का यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम माना जा रहा है।










