सोशल संवाद/डेस्क: Jharkhand में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। राज्य के अलग-अलग जिलों में सक्रिय 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की पूरी सूची अब आधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। इस सूची में वे लोग शामिल हैं, जो हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और हथियार कानून जैसे कई गंभीर मामलों में पुलिस को लंबे समय से वांछित हैं।

यह भी पढ़ें: IndiGo पर DGCA की सख्त कार्रवाई: 22.20 करोड़ का जुर्माना, 50 करोड़ की बैंक गारंटी का आदेश
पुलिस का कहना है कि इनमें से कुछ आरोपी सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा जैसे राज्यों में भी अपराधों में शामिल रहे हैं। नामों को जिलेवार जारी किया गया है जिससे टीमों को तलाश में मदद मिले और आम जनता भी पहचान कर पुलिस को जानकारी दे सके।
राज्य पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को इन अपराधियों के बारे में कोई सुराग मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क करें। जो भी नागरिक सूचना देगा, उसकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था मजबूत करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के सहयोग से जल्द ही सभी फरार अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।










