---Advertisement---

Jharkhand पुलिस होगी और हाईटेक, हजारीबाग व दुमका में नए आधुनिक भवनों को मंजूरी

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Jharkhand Police to become more hi-tech

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: Jharkhand में पुलिस व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने अहम फैसला लिया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए दो बड़ी परियोजनाओं के लिए बजट जारी किया है। इसके तहत हजारीबाग में अत्याधुनिक वायरलेस भवन और दुमका में सुरक्षित मैगजीन भवन का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Army Day पर रायपुर में 5 लाख विद्यार्थियों ने एक साथ गाया वंदे मातरम्, बना ऐतिहासिक कीर्तिमान

पुलिस मुख्यालय राज्य में संचार व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुरक्षा संसाधनों को अपडेट करने पर लगातार काम कर रहा है। सामरिक दृष्टि से अहम दुमका में हथियार और गोला-बारूद के सुरक्षित भंडारण के लिए मैगजीन भवन जरूरी था, वहीं हजारीबाग में वायरलेस सिस्टम को मजबूत करने के लिए नए भवन की आवश्यकता महसूस की गई।

दोनों परियोजनाओं का निर्माण Jharkhand पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड करेगा। हजारीबाग वायरलेस भवन पर 2.50 करोड़ रुपये और दुमका मैगजीन भवन पर 1.95 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन परियोजनाओं से राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version