Responsive Full Width Slider

झारखंड के स्कूलों में बदला शेड्यूल, 27 अगस्त को खेल दिवस का आयोजन

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
झारखंड के स्कूलों में बदला शेड्यूल, 27 अगस्त को खेल दिवस का आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड में रक्षाबंधन के दिन स्कूल खोलने के फैसले को लेकर शिक्षकों और शिक्षक संगठनों का विरोध आखिरकार रंग लाया है। शिक्षा विभाग ने अपने पहले के आदेश में बदलाव करते हुए रक्षाबंधन के दिन स्कूलों में अवकाश बरकरार रखने का फैसला किया है। साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़ी खेल गतिविधियों की तारीख भी बदल दी गई है। अब ये गतिविधियां 27 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़े : भारत स्काउट एंड गाइड के परिषद चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

दरअसल, पहले विभाग ने 28 से 30 अगस्त तक ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत स्कूलों में खेल गतिविधियां आयोजित करने का निर्देश दिया था। 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 30 अगस्त को रविवार होने के बावजूद स्कूलों में गतिविधियां कराने के आदेश पर शिक्षक संगठनों और अभिभावकों ने आपत्ति जताई थी।

शिक्षकों का कहना था कि रक्षाबंधन महत्वपूर्ण पर्व है और इस दिन स्कूलों में कार्यक्रम कराने से विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति प्रभावित होगी। शिक्षक संगठनों ने विभाग से रक्षाबंधन की छुट्टी बरकरार रखने और खेल कार्यक्रम को किसी दूसरे दिन कराने की मांग की थी।

विरोध के बाद झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने संशोधित आदेश जारी किया। इसके तहत रक्षाबंधन पर स्कूल बंद रहेंगे, जबकि ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान से जुड़ी खेल गतिविधियां अब एक दिन पहले यानी 27 अगस्त को कराई जाएंगी।

इस बदलाव के बाद शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच पहले से बनी असमंजस की स्थिति दूर होने की उम्मीद है। शिक्षक संगठनों ने इसे उनकी मांगों के सकारात्मक परिणाम के तौर पर देखा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---