सोशल संवाद / डेस्क : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में झारखंड तेलुगु सेना (टीसीडब्ल्यूए) द्वारा पाल कम्फर्ट होटल, साकची में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्था द्वारा ऐसी महिलाओं और उनके बच्चों को सम्मानित किया गया जिनका जीवन चुनौतीपूर्ण है जिन्हें अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। महिलाओं और बच्चों के लिए मनोरंजन और खेल का आयोजन किया गया।

यह भी पढे : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सुंदरनगर में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर चर्चा
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इन लोगों के साथ कुछ पल बिताना और उनसे कुछ सीखना भी है। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने यह संदेश दिया कि गृहस्थी हो या राष्ट्र निर्माण, महिलाओं की भागीदारी बहुत अहम होती है जिसके लिए वो हमेशा सम्मान के योग्य है।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण संस्था के सदस्यों द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष धर्म राव, उपाध्याक्ष डॉ. जयराम दास, बी. सुधाकर, एस. साई प्रसाद, कविता, महासचिव सीताराम राजू, मल्लेश्वर राव, कोशाध्यक्ष बी. हरीश, गोपाल कृष्ण और सभी कार्यकारिणी सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।









