Dr Abhishek Child Care

बंगाल की आदिवासी बहुल सीटों पर दिखेगा झारखंड टाइगर का जलवा, बैठकों का दौर जारी

By Riya Kumari

Published :

Follow
बंगाल की आदिवासी बहुल सीटों पर दिखेगा झारखंड टाइगर का जलवा, बैठकों का दौर जारी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर :  एक ओर झारखंड भाजपा के सभी नेता नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में व्यस्त हैं, तो दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड टाइगर के नाम से विख्यात चम्पाई सोरेन खामोशी से बंगाल चुनावों से संबंधित बैठकों में व्यस्त हैं।

यह भी पढे : सरयू राय से मिले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे लगातार झारखंड की सीमावर्ती एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाज के अगुआ लोगों के साथ बैठक कर, उन्हें चुनावों के लिए एकजुट कर रहे हैं। इसी क्रम में आज झाड़ग्राम से बबलू मुर्मू के नेतृत्व में आये भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से उन्होंने मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं को टीएमसी सरकार के आदिवासी विरोधी रवैये के खिलाफ जानकारी देते हुए उन्हें आदिवासी समाज को एकजुट एवं जागरूक करने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में परिवर्तन होगा, जिसके बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनना तय है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा नेतृत्व ने चम्पाई सोरेन को इस से संबंधित स्पेशल टास्क दिया है, जिसके तहत आदिवासी बहुल सीटों पर पार्टी को सांगठनिक तौर पर मजबूत करने बात कही गई है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version